News Website

भाषण खत्म करते ही वाह-वाह करने वाले नेताओं की राहुल गांधी के आगे लग गई लाइन!

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पार्टी के नेताओं और कैडर का जोश हाई है। पार्टी के कई नेता उन्हें 2024 में पीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं। दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन में भी राहुल गांधी ने जोशीला भाषण दिया था। इस भाषण के बाद कांग्रेस नेताओं का उनसे हाथ मिलाने और उन्हें दुआ-सलाम करने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी जबरदस्त आ रहे हैं। कई लोग इसे चापलूसी

क्या है वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में राहुल अपना भाषण खत्म करके अपनी सीट पर बैठने आते हैं। इस दौरान वहां बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर नारे लगाते हैं। यही नहीं, मंच पर बैठे तमाम बड़े नेताओं में राहुल से हाथ मिलाने की होड़ लग जाती है। हालांकि इस वीडियो पर कमेंट भी खूब आए हैं। सोशल मीडिया यूजर इसे चापलूसी की पराकाष्ठा बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर राहुल के इस वीडियो पर कांग्रेसी नेताओं की हरकतों को लोगों ने जमकर लताड़ा है। रुद्रा विक्रम सिंह नामक एक यूजर ने इसे चाटुकारिता बताया है। उन्होंने लिखा है, ‘चाटुकारों की इसी फौज की वजह से असली स्थिति राहुल तक नहीं पहुंच पाती है।

 

रणदीप भंडारी किश्तवारी नामक एक यूजर ने इसे चापसूली और मक्खन लगाना बताया। उन्होंने लिखा कि ये चापसूली और मक्खन लगाने के अलावा कुछ और नहीं है। बॉस हमेशा सही होते हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!