Ashneer Grover ने इंस्टाग्राम पर Mouni Roy को किया अनफॉलो, बिकिनी फोटो के फेर में बुरा फंसा था ये ‘शार्क’
डर सबको लगता है। गला सबका सूखता है। अब दुनिया के बाकी डर के आगे जीत भले ही हो, लेकिन बीवी के सामने ऐसी कोई भावनाएं नहीं चलतीं। हाहाहाहाहा। चलिए, मजाक-मस्ती को साइड में रखते हैं और मुद्दे पर आते हैं। यह परम सत्य है कि दुनिया का हर मर्द बाकी सबके सामने चाहे कितना भी दिलेर हो, लेकिन घर की मालकिन अपनी बीवी के सामने सबकी हालत पस्त हो जाती है। देश में मशहूर बिजनसमैन और ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर का हाल भी ऐसा ही है। वह खुद बताते हैं कि बीवी माधुरी जैन के आगे उनकी एक नहीं चलती। अशनीर ग्रोवर ने हाल ही खुलासा किया है, कि इंस्टाग्राम पर एक बार मौनी रॉय की बिकिनी फोटो को लाइक करना भारी पड़ गया था। मामला ऐसा बढ़ा कि अखिरकार उन्हें मौनी रॉय को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनफॉलो करना पड़ा।