News Website

मुख्यमंत्री के आदेश अवहेलना पर विपक्ष की नेता रावडी देवी ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री के आदेश अवहेलना पर विपक्ष की नेता रावडी देवी ने उठाए सवाल
मुख्यमंत्री के आदेश के वाबजूद भी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव नहीं मान रहे हैं । इस मसले को लेकर लगातार बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा जारी है।
इस बीच बिहार विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक बार फिर के के पाठक के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि, के के पाठक का कोई अधिकार ही नहीं है कि, किसी भी विश्वविद्यालय का वे बैठक करें। वह अधिकार सिर्फ महामहिम राज्यपाल को है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक तरफ कहते हैं कि के के पाठक बहुत ईमानदार हैं और दूसरी तरफ पाठक मुख्यमंत्री के आदेश को ही नहीं मान रहे हैं।
विपक्ष पाठक को लेकर सदन में आवाज उठाती है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों तरफ बोलते हैं ऐसा नहीं चल सकता मुख्यमंत्री को तय करना होगा कि , पाठक की कार्यशैली कैसी है ?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!