News Website

भारत के हाथ निराशा, ऑस्टिन बटलर और केट ब्लैंचेट बेस्‍ट एक्‍टर, जर्मन फिल्म को 7 अवॉर्ड Curated by स्‍वपनल सोनल

ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA 2023) की घोषणा हो चुकी है। इस 76वें अवॉर्ड समारोह का आयोजन 19 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुआ। इस बार ‘बाफ्टा अवॉर्ड्स’ में जर्मन फिल्‍म ‘ऑल क्‍वाइट ऑन द वेस्‍टर्न फ्रंट’ की धूम रही। इसे बेस्‍ट फिल्‍म और बेस्‍ट डायरेक्‍टर के साथ ही 7 कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं। अवॉर्ड्स की घोषणा के साथ ही हर तरफ बेस्‍ट एक्‍ट्रेस केट ब्लैंचेट (TÁR), बेस्‍ट एक्‍टर ऑस्टिन बटलर, (Elvis), और बेस्‍ट डायरेक्‍टर एडवर्ड बर्जर (All Quiet on the Western Front) की चर्चा है। हालांकि, भारत के हाथ निराशा लगी है। भारतीय फिल्म ‘All That Breathes’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए नॉमिनेशन मिला था। लेकिन यह अवॉर्ड ‘Navalny’ को मिला है। जेम्‍स कैमरून की फिल्‍म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को भी बेस्‍ट विजुअल इफेक्‍ट्स का अवॉर्ड मिला है। आइए एक नजर डालते हैं ’76वें बाफ्टा अवॉर्ड्स 2023′ के विनर्स की पूरी लिस्‍ट पर-

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!