मन की बात के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए BJP ने तैयार किया खास खास प्लान, यहां जानिए सबकुछ
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी को ‘अभूतपूर्व’ जनसंपर्क कार्यक्रम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और उसने देश भर के हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 100 स्थानों पर सुविधाएं आयोजित करने की योजना बनाई है ताकि लोग इसे सुन सकें। भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी मोदी के संबोधन को सुनने के लिए विदेशों सहित लगभग चार लाख स्थानों पर व्यवस्था करेगी। उनके मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी कवायद की देखरेख कर रहे हैं।