News Website

एल.एन. आयुर्वेद कॉलेज, हॉस्पिटल में रक्तमोक्षण कार्यक्रम

राजधानी भोपाल के कोलार रोड एलएन आयुर्वद कॉलेज में…आयुष और सीसीआरएएस द्वारा आयोजित स्टूडेंटशिप प्रोग्राम फॉर आयुर्वेद रिसर्च केन में… संपूर्ण भारत वर्ष से शोध कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए शोध प्रस्ताव आमंत्रित किये गए है… जिसमें महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के  छात्र विशाल सेन का प्रस्ताव चयनित हुआ… उसी के तहत आयुर्वेद शास्त्र अनुसार रक्तमोक्षण की क्रिया 15 फरवरी से  लेकर 19 फरवरी तक स्नेहपान, स्नेहन, स्वेदन द्वारा पूर्वकर्म किया गया… तत्पश्चात् २० फरवरी को  शल्य तन्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ निर्मला सावरकर एवं उनकी टीम की देखरेख में रक्तमोक्षण का आयोजन संपन्न किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री अजीत सोनी जी, एल.एन. आयुर्वेद महाविद्यालय के  निर्देशक डॉ. विशाल शिवहरे जी,  एवं प्रधानाचार्य डॉ. सपन जैन जी ने दीप प्रज्वलित किया एवं छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!