Same-sex marriage hearing today: सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह के मसले पर सुनवाई चल रही है। केंद्र सरकार ने कहा कि वह सेम-सेक्स कपल्स को सोशल बेनेफिट्स देने पर विचार के लिए समिति बनाने को तैयार है। कैबिनेट सेक्रेटरी की अध्यक्षता में समिति बनेगी जो इसपर विचार करेगी कि अगर सेम-सेक्स कपल्स की शादी को कानूनी मान्यता न मिले तो उन्हें कौन-कौन से सामाजिक फायदे उपलब्ध कराए जा सकते हैं। सेम-सेक्स मैरिज के मामले पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान बेंच सुनवाई कर रही है। देशभर से समलैंगिकों ने मिलकर सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है। उनकी मांग है कि समलैंगिक जोड़ों के विवाह को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कानूनी मान्यता दी जाए। सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता पर आज की सुनवाई से जुड़ा हर अपडेट देखिए।
सुप्रीम कोर्ट में अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि की दलीलें
केंद्र ने कहा, समिति बनाने को तैयार
समलैंगिक विवाह पर बोलीं कंगना रनौत, यह दिल का मामला है
इससे पहले ट्विटर पर कंगना ने लिखा था, ‘चाहे आप एक पुरुष, महिला या कुछ और हों, आपके जेंडर का आपके अलावा किसी और के लिए कोई महत्व नहीं है, कृपया समझें। आज के समय में हम अभिनेत्रियों या महिला निर्देशकों जैसे शब्दों का भी उपयोग नहीं करते हैं, हम उन्हें एक्टर्स और डायरेक्टर्स कहते हैं। आप दुनिया में क्या करते हैं यह आपकी पहचान है, न कि आप बिस्तर में क्या करते हैं। अपनी सेक्शुअल पसंद को बिस्तर तक ही रखें। उसे अपना आईडी कार्ड या मेडल बनाकर हर जगह मत दिखाओ। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर उस व्यक्ति का गला काटने के लिए छुरी लेकर न घूमें जो आपके जेंडर से सहमत नहीं है।‘