News Website

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धार में मृतकों के परिजन को ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज धार जिले के ग्राम रालामंडल पहुँच कर 10 अप्रैल को हुए हादसे में एक किसान, उनके बेटे सहित दो अन्य लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को ढाँढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा और पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल साथ थी।

धार जिले के रालामंडल में रहने वाले किसान मुन्नालाल 10 अप्रैल की मध्य-रात्रि में अपनी गेहूँ की उपज ट्रेक्टर-ट्राली में भर कर राजगढ़ स्थित कृषि उपज मंडी में बेचने जा रहे थे। तभी सरदारपुर थानांतर्गत आने वाले ग्राम भेरु चौकी-उंडेली फाटा के सामने ट्रॉली से गिर कर गेहूँ सड़क पर बिखर गया, जिसे समेटने के लिए मुन्नालाल ने अपने बेटे को कुछ मजदूरों को लेकर आने को कहा। इस बीच वे अपने पुत्र, भाई और एक अन्य के साथ गेहूँ समेट रहे थे। इसी समय तेज गति से आए आयशर लोडिंग वाहन ने उन सभी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही गेहूँ इकट्ठा कर रहे मुन्नालाल, लवकुश, नवदीप और अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!