News Website

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ पौधे लगाए

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 40वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट बॉल चेंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली कुमारी एन. सोनिया तथा सिल्वर मेडल जीतने वाली कुमारी श्रेयसी कटियार के साथ श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में चंपा, सारिका इंडिका और शहतूत के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ कुमारी निशिका ठाकुर ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ विजेता बालिकाओं के कोच श्री विजय तथा कुमारी एन. सोनिया के पिता श्री सुब्रमण्यम तथा माता श्रीमती अनीता ने भी पौध-रोपण किया। श्री विनय नागमल, श्री अजय साहू, सुश्री सलोनी भी पौध-रोपण में साथ थी। बंसल न्यूज के श्री मनोहर सिंह ठाकुर के साथ श्रीमती वर्षा ठाकुर और श्री प्रबल ठाकुर ने भी पौधे लगाए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!