News Website

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीम, आम और अमरूद के पौधे लगाए

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट पार्क में नीम, आम और अमरूद के पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता श्री किशन राठौर ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल लिली के साथ श्रीमती तृप्ति पाराशर ने अपनी जन्म वर्षगाँठ पर और मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता सुश्री प्रिया सोनपार ने भी पौधे रोपे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि आज आदि शंकराचार्य जी, रामानुजाचार्य जी के साथ ही सूरदास जी का अवतरण दिवस है। इनके चरणों में प्रणाम। इन्होंने समानता का संदेश दिया और यह स्थापित किया कि एक ही चेतना सभी प्राणियों में व्याप्त है। आज की पीढ़ी को यह दर्शन समझने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में ओरछा में श्रीराम राजा कॉरिडोर एवं वनवासी राम लोक, जाम सावली में हनुमान धाम, सलकनपुर में देवी लोक, दतिया में माई पीतांबरा धाम का निर्माण और ओंकारेश्वर में एकात्म धाम के विकास के कार्य हो रहे हैं। इन कार्यों की श्रंखला श्रीमहाकाल लोक के निर्माण से प्रारंभ हुई। यह सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रयास हैं। कृषि क्षेत्र की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश में खाद्यान्न उत्पादन बढ़ा है। गेहूँ का उत्पादन साढ़े 4 गुना से अधिक, सरसों का उत्पादन 37 गुना, धान का उत्पादन साढ़े 5 गुना और मूंग उत्पादन 7 गुना बढ़ा है। कृषि क्षेत्र में विकास की सभी संभावनाओं को साकार किया जा रहा है। प्रदेश को निरंतर कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त हुए हैं। प्राकृतिक और जैविक कृषि का विकास भी किया जा रहा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!