मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जैत के खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा कर नागरिकों के सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के जैत के खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के नागरिकों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने जैत निवासी पूर्व जनपद सदस्य श्री मुकेश चौहान के पुत्र श्री आकाश के विवाह समारोह में पहुँच कर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान का ग्राम जैत पहुँचने पर ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया।