News Website

स्टूडेंड इनोवेशन फंड में सुझाव के लिए समिति गठित

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा युवा महापंचायत में स्टार्ट अप पॉलिसी के माध्यम से विश्वविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को व्यवसाय के लिए प्रेरित करने 100 करोड़ रूपये से ‘स्टूडेंट इनोवेशन फंड’ बनाया जायेगा। राज्य शासन ने इस संबंध में सुझाव प्रस्तुत करने समिति का गठन किया है। समिति विचार-विमर्श कर 15 दिवस में अपनी अनुशंसा प्रस्तुत करेगी।

अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री मोहम्मद सुलेमान की अध्यक्षता में गठित इस समिति के सदस्य सचिव अपर मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विकास श्री मनु श्रीवास्तव होंगे। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री के.सी. गुप्ता, प्रमुख सचिव खेल और युवा कल्याण श्रीमती दीप्ति गौड मुखर्जी, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी और सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग श्री पी.नरहरि इस समिति के सदस्य होंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!