News Website

लगातार बढ़ रहा पारा, मार्च में गर्मी झुलसाएगी या मिलेगी राहत, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर पिछले कुछ दिन से पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। मार्च के पहले हफ्ते में ही मई की गर्मी का अहसास होने लगा है। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि मार्च में यह हाल तो आगे क्या होगा। भारतीय मौसम विभाग ने भी अगले एक सप्ताह में गर्मी के बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में टेंपरेचर 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 15 से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3 मार्च से 9 मार्च के बीच तीन दिन आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। वहीं, चार दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा 3 मार्च से 5 मार्च को तीनों दिन 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी। हालांकि, इसमें रविवार को आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की गई है। 6 से लेकर 8 मार्च तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश का कोई अनुमान नहीं जताया गया है।

राजस्थान में लू के बीच बदलेगा मौसम
राजस्थान में लू की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को वीकेंड में मौसम में बदलाव की घोषणा की और राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई। मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार शाम से ही मौसम में बदलाव हो जाएगा। एक अधिकारी ने कहा कि जोधपुर डिवीजन के जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। जोधपुर के अलावा 4 और 5 मार्च को अजमेर, जयपुर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर डिवीजन के जिलों में भी मौसम बदलेगा। जोधपुर के अलावा चार व पांच मार्च को अजमेर, जयपुर, उदयपुर, कोटा व भरतपुर डिवीजन के जिलों में भी मौसम बदलेगा। कुल 14 जिलों में बारिश की संभावना है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, उत्तर भारत में सक्रिय बंगाल की खाड़ी में बना एक एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक न्यू वेदर सिस्टम ला रहा है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश व बर्फबारी की संभावना
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के कार्यालय ने कहा कि शुक्रवार को भी हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। सम विज्ञान (एमईटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। नगर में 6.5, पहलगाम में 1.7 और गुलमर्ग में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.5, कारगिल में माइनस 2.4 और लेह में माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!