News Website

कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह का विवादित बयान, चुनाव के लिए किया गया Pulwama Attack

राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने यहां अडानी मामले पर एक सभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में सभी प्रकार के माफियाओं को समाप्त कर दिया। हमने अकाली दल को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। ‘मोदी साहब कहते हैं घुस के मारेंगे’, पुलवामा कैसे हुआ…क्या यह चुनाव लड़ने के लिए नहीं किया गया था?।

राजस्थान में एक सभा को संबोधित करते हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पहले बीजेपी खत्म करो, आदणी अपने आप खत्म हो जाएगा। मोदी देश बेच रहे हैं। हमारी लड़ाई आदणी से नहीं है, बीजेपी से है। अंबानी आदणी को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।

कांग्रेस नेता एसएस रंधावा ने कहा कि आप अपने झगड़े खत्म करें और मोदी को खत्म करने की बात करें, अगर मोदी खत्म हो गए तो भारत बच जाएगा। मोदी को ‘देशभक्ति’ का मतलब नहीं पता।

यह पहली बार नहीं है जब विपक्षी दलों के नेताओं ने भारतीय सेना या प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग किया हो। पहले भी कई ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जब विपक्षी नेताओं ने सेना और पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

बता दें कि आज सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके लंदन भाषण पर फटकार लगाई। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेता से माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया।

राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप की मांग की, जिसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। रक्षा मंत्री की मांग का सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने समर्थन किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!