नई दिल्ली : देश में कोरोना ने खतरे की घंटी बजा दी है। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आठवें सप्ताह में भी बढ़ रहे हैं। 200 से अधिक दिनों में पहली बार डेली कोरोना केस की संख्या 6,000 को पार कर चुकी है। इस बीच, केंद्र ने शुक्रवार को राज्यों से कहा कि वे इन्फ्लूएंजा, गंभीर सांस का संक्रमण जैसी बीमारियों के टेस्ट और मॉनिटरिंग के साथ ही उभरते हुए कोविड हॉटस्पॉट की पहचान करें। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 6,050 नए मामले दर्ज किए। यह पिछले साल 15 सितंबर के बाद से सबसे अधिक डेली केस हैं।
10 दिन में तेजी से बढ़ा संक्रमण
पॉजिटिविटी रेट दे रही टेंशन
- पिछले 24 घंटों में कोविड से 13 और लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पिछले सात दिनों में 59 मौतें दर्ज की गई हैं, जो पिछले सात दिनों की अवधि में 38 थीं।
- एक्टिव मामलों की संख्या 30,000 को पार करने की आशंका है, जो एक सप्ताह पहले 16,300 थी।
- पिछले 24 घंटों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1.78 लाख कोविड-19 टेस्ट हुए। पॉजिटिविटी रेट 3.39% दर्ज की गई।
- 7 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में औसत दैनिक मामले बढ़कर 4,188 हो गए, जो 17 मार्च को समाप्त सप्ताह में 571 थे।
केरल महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे मामले
कौन से वेरिएंट से बढ़ रहे केस