News Website

दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, बने Coachella में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर तो झूमीं करीना और आलिया

दिलजीत दोसांझ उन पंजाबी सिंगर्स में शुमार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर विदेश तक में खूब नाम कमाया है। वह काफी विवादों में भी रहे हैं। लेकिन दिलजीत दोसांझ ने न तो खुद पर और न ही अपने गानों पर विवादों का साया पड़ने दिया। वह हमेशा लोगों को अपनी आवाज और हाजिरजवाबी से दीवाना बना लेते हैं। अब तो दिलजीत दोसांझ ने कमाल ही कर दिया है। वह कैलिफोर्निया में हुए कोचेला वैली म्यूजिक और आर्ट्स फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बन गए हैं। दिलजीत दोसांझ की इस अचीवमेंट पर सेलेब्स भी फूले नहीं समाए।

Alia Bhatt, करीना कपूर खान और Sonam Kapoor ने दिलजीत दोसांझ की कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल में ऐतिहासिक परफॉर्मेंस पर रिएक्ट किया। मालूम हो कि करीना ने जहां Diljit Dosanjh के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज’ और ‘उड़ता पंजाब’ में काम किया, वहीं आलिया ने दिलजीत के साथ ‘उड़ता पंजाब’ में एक गाना गाया था। दोनों ही हीरोइनें दिलजीत की तारीफ किए बिना नहीं रह सकीं। Sonam Kapoor ने भी तारीफ की और कहा कि काश वह दिलजीत दोसांझ को लाइव देखने के लिए वहां मौजूद होतीं।

करीना और आलिया ने यूं किया रिएक्ट

करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिलजीत की परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘द ओजी दिलजीत दोसांझ। उफ्फ।’ वहीं आलिया ने दिलजीत को टैग करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- एपिक।

काली पगड़ी और पीले ग्लव्स में स्वैग

दिलजीत दोसांझ ने कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल में अपनी परफॉर्मेंस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। सेलेब्स के साथ-साथ फैन्स भी ताबड़तोड़ कमेंट कर दिलजीत को बधाई देने लगे। दिलजीत दोसांझ ने काली पगड़ी, काला चश्मा और पीले रंग के ग्लव्स पहनकर स्टेज पर स्वैग बिखेर दिया। दिलजीत दोसांझ ने जो कर दिखाया है, उस पर पूरे देश को नाज है और हर तरफ उनका जलवा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!