नई दिल्ली। देशभर में आज धूमधाम के साथ ईद मनाई जा रही है। सुबह से ही लोग मस्जिदों में पहुंच रहे हैं और ईद की नमाज अदा कर रहे हैं। ईद के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गजों ने देशवासियों को ईद-उल-फित्र की ईद की बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा, “ईद-उल-फितर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को मैं बधाई देती हूं। प्रेम और करुणा का पर्व ईद हमें दूसरों की मदद करने का संदेश देता है। आइए, जश्न के इस मुबारक मौके पर हम सभी समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ाने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लें।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.