News Website

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) के तीन जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ शनिवार सुबह जगरगुंडा के पास आश्रम पारा में हुई है। इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिससे बम धमाके की आवाज भी सुनी गई।

दो जवान हुए घायल

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों के जवान सर्चिंग अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। मृतकों में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं। हमले में दो जवान घायल  हुए हैं।

नक्सलियों ने घात लगाकर किया अचानक हमला

पुलिस सूत्रों के अनुसार जगरगुंडा क्षेत्र के नए स्थापित कुंदेड़ कैम्प से एरिया डोमिनेशन पर पार्टी निकली थी। तभी कैम्प से दो किमी दूर आश्रमपारा के पास सुबह आठ बजे नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला कर दिया। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुठभेड़ थमी। बैकअप पार्टी को घटनास्थल की ओर भेजा गया है।  फिलहाल क्षेत्र की सर्चिंग की जा रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!