News Website

इनका हर दिन मेट गाला होता है… उर्फी जावेद की नई ड्रेस देख लोगों ने बिचकाया मुंह

उर्फी जावेद को मुंबई के खार में नई ड्रेस पहनकर मटकते देख नेटिजन्स कह रहे हैं कि ‘इनका मेट गाला हर दिन होता है।’ दरअसल, उर्फी ने इस बार भी रिवीलिंग ड्रेस पहनी, जिसे देखने के बाद यूजर्स उन्हें खूब ताने मार रहे हैं।

हर दिन अतरंगी ड्रेस पहनती हैं उर्फी जावेद

पॉप्युलर सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट्स की वजह से जानी जाती हैं, जो वो खुद डिजाइन करती हैं और पहनती भी हैं। उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी’ और ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ में देखा जा चुका है। जब वो स्क्रीन पर नहीं होती हैं तो हर दिन अलग-अलग तरह की ड्रेसेस पहनकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं।

उर्फी की नई ड्रेस

‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ से एक्टिंग में डेब्यू करने वाली उर्फी जावेद को मुंबई के खार में मंगलवार को स्पॉट किया कगया। वो ग्रीन कलर का कट-आउट बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आईं, जिसमें दोनों साइड लेस बंधी हुई थी। वो पपाराजी को पोज देती दिखीं। उनके वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘इसका मेट गाला डेली होता है।’ मेट गाला दुनिया के फेमस फैशन शोज में से एक है। ये 1 मई को न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित हुआ। इसमें आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत की।

खूब करवाती हैं फोटोशूट

उर्फी इन दिनों बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर्स संग खूब फोटोशूट करवा करवा रही हैं। वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!