नए कोरोना वेरिएंट से दुनिया में पहली मौत, 22 देशों में बढ़ा खतरा, पुराने वालों से ज्यादा खतरनाक है आर्कटुरस
भारत में भी बढ़ रहे केस
भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई जगहों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। रूस के हेल्थ वॉचडॉग Rospotrebnadzor ने मंगलवार को बताया कि उसने पहले कई मामलों का पता लगाया है और कहा कि इसमें संक्रामकता ‘अधिक’ हो सकती है। इसने अपने बयान में कहा, ‘उच्च रोगजनकता इसकी विशेषता नहीं है। इसका मतलब है कि इसके कारण होने वाली बीमारी हल्के रूप में आगे बढ़ती है।’ अमेरिका भी आर्कटुरस के खतरे का सामना कर रहा है।
ओमीक्रोन से ज्यादा संक्रामक
अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कहा कि आर्कटुरस देश में 7 प्रतिशत कोरोना वायरस मामलों का कारण बन रहा है। मतलब यह ओमीक्रोन के बाद दूसरे नंबर पर है। इंडोनेशिया में आर्कटुरस सबवेरिएंट के पांच नए मामले दर्ज किए गए हैं। जीव विज्ञान अनुसंधान वेबसाइट BioRxiv पर प्रकाशित टोक्यो यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार, नया वेरिएंट कथित तौर पर ओमीक्रोन की तुलना में 1.2 गुना अधिक संक्रामक है।