वैसे तो हर कोई यही दुआ करेगा कि कोरोना काल जिंदगी में कभी दोबारा ना लौटे, लेकिन ये वक्त बहुत कुछ सिखाकर भी गया और देकर भी गया। ये उन कलाकारों को एक मंच देकर गया, जो बड़े या छोटे पर्दे पर अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद में जुटे हुए थे। ये मंच कोई और नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं। कोरोना महामारी के दौरान जब सबकुछ बंद पड़ा था, तब लोगों ने इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ रुख किया। ये देखते ही देखते ट्रेंड बन गया और अब आलम ये है कि थिएटर्स में किसी फिल्म का करोड़ों कमा लेना, बहुत बड़ी बात हो गई है। खैर। हम यहां बात करेंगे उन स्टार्स की, जिनकी किस्मत को ओटीटी ने चमकाया है। इन एक्टर्स में सबके चहीते ‘जीतू भैया’ उर्फ जितेंद्र कुमार से लेकर ‘चॉकलेटी ब्वॉय’ की इमेज के लिए फेमस रोहित सुरेश सराफ तक शामिल हैं।
Related Posts