News Website

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी विदाई

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राजधानी भोपाल में अल्प प्रवास के बाद शुक्रवार की दोपहर विशेष विमान से नई दिल्ली के लिये रवाना हुई। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस दौरान जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं जनजातीय कार्य और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति को विदाई दी। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, भोपाल कमिश्नर श्री मालसिंह भयड़िया, कलेक्टर भोपाल श्री अविनाश लवानिया और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!