News Website

मैं प्रधानमंत्री नहीं पंचिंग बैग था, जनरल बाजवा का कोर्ट मार्शल होना चाहिए… इमरान खान गुस्से में क्यों हैं

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने एक बार फिर पूर्व पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जनरल बाजवा का रूस विरोधी भाषण देने के लिए कोर्ट मार्शल किया जाना चाहिए। लाहौर में इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तानी इस्टेब्लिशमेंट (पाकिस्तानी सेना) को राजनीति और कूटनीति की कोई समझ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बाजवा ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा करके पाकिस्तान की पीठ में छुरा घोंपा था। इमरान खान खुद को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद से ही जनरल बाजवा से चिढ़े हुए हैं। उन्होंने कई बार बाजवा पर अपनी हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है।

जनरल बाजवा ने रूस के खिलाफ क्या कहा था

दरअसल, पिछले साल नवंबर में इस्लामाबाद सिक्योरिटी डायलॉग में बोलते हुए जनरल बाजवा ने रूस की निंदा की थी। बाजवा ने कहा था कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को तुरंत रोका जाना चाहिए। बाजवा ने यह भी कहा था कि रूस की वैध सुरक्षा चिंताओं के बावजूद, एक छोटे देश के खिलाफ उसकी आक्रामकता को माफ नहीं किया जा सकता है। पिछले साल सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से इमरान खान पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल बाजवा की खूब आलोचना करते रहे हैं और उन पर देश की वर्तमान दुर्दशा के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते रहे हैं।

बाजवा पर दबंगई का लगाया आरोप

इमरान ने दावा किया है कि जनरल (रिटायर्ड) बाजवा दबंगई करते थे, जबकि प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें तमाम आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वह एक सुपर किंग थे। वह सबसे ऊपर था। वह राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) को नियंत्रित कर रहे थे और बाजवा की अनुमति के बिना किसी को भी जवाबदेह नहीं ठहराया जा सकता था।

खुद को पंचिंग बैग बता गए इमरान खान

इमरान ने कहा कि मैं पंचिंग बैग था जबकि उनके पास (पाकिस्तानी सेना) के पास पूर्ण शक्ति थी। बाजवा ने सभी अच्छी चीजों का श्रेय लिया, जबकि जो कुछ भी गलत हुआ उसके लिए हमें दोषी ठहराया गया। शहबाज शरीफ के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला आगे नहीं बढ़ सका क्योंकि बाजवा ऐसा नहीं चाहते थे। बाजवा के इंटरव्यू पर हाल के एक लेख का हवाला देते हुए इमरान ने कहा कि हर कोई पहले से ही जानता है कि पूर्व सेना प्रमुख ने उनकी सरकार गिरा दी थी, लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह इस बात को मानेंगे।

नए सेना प्रमुख मुझे दुश्मन मानते हैं

इमरान खान ने कहा कि वह देश की भलाई के लिए वर्तमान सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। हालाँकि, उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मुनीर उन्हें दुश्मन मानते थे। उन्होंने कहा मेरा इस्टेब्लिशमेंट से कोई मतभेद नहीं है। अगर कोई ये सोचे कि मैं घुटने टेक दूंगा तो ऐसा नहीं होगा। कोई बात करने को तैयार नहीं है तो मुझे क्या करना चाहिए? अपने खिलाफ दर्ज मामलों के बारे में बोलते हुए, इमरान ने सरकार को चुनौती दी कि वह उनके और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ एक भी भ्रष्टाचार का आरोप साबित करे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!