News Website

जन-सेवा के कार्यों में जनअभियान परिषद की महती भूमिका: मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन-सेवा के कार्यों में जन अभियान परिषद की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। जन-सेवा मित्र और पेसा समन्वयक प्रशासनिक टीम के साथ जुनून और जज्बा से बेहतर कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा जनता को जागरूक करने और सक्रियता से कार्य करने से नई जागृति पैदा हुई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में वीसी के माध्यम से जन-सेवा मित्र, पेसा समन्वयक एवं जन अभियान परिषद के सदस्यों से वर्चुअली संवाद कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कलेक्टर समन्वय बना कर कार्य करें। जन अभियान परिषद, पेसा कोर्डिनेटर एवं जन-सेवा मित्रों में बेहतर समन्वय स्थापित हो। प्रदेश में लाड़ली बहना सेना भी बनाई जायेगी। बहनें सामाजिक क्रांति लायेंगी। समाज की विभिन्न कुरीतियों और अन्याय के खिलाफ कार्य करेंगी। मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में जनता की समस्याओं का निराकरण होगा, जिसमें सभी का सहयोग जरूरी है। कलेक्टर जन-सेवा अभियान की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर अभियान की तैयारी पूरी कर लें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में उत्साहवर्धन के लिए जन-सेवा मित्रों एवं अन्य लोगों की उपस्थिति रहे। मुख्यमंत्री ने जन अभियान परिषद, पेसा कोर्डिनेटर एवं जन-सेवा मित्रों को बेहतर कार्य के लिए बधाई दी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!