भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-2 का मैच विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा देखा गया। महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टी-20 मैचों में यह दूसरे नंबर पर रहा। वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट पिछले 5 सालों में भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्पोर्ट्स इवेंट में तीसरे नंबर पर रहा।
पिछले 5 सालों में भारत-पाकिस्तान मैच से ज्यादा व्यूअरशिप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2020 के विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को मिली थी। तब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ फाइनल मुकाबला 90 लाख लोगों ने देखा था।
बड़े इवेंट ने बढ़ाई व्यूअरशिप
डिजनी हॉटस्टार के स्पोर्ट्स हेड संजोग गुप्ता ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच इस विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का ग्रुप मैच महिला क्रिकेट में टीवी पर दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला मैच रहा। पहले नंबर पर 2020 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल था। ये दोनों ही इवेंट बड़े इवेंट्स हैं। लाइव स्पोर्ट्स में इस तरह के इवेंट्स होने से टीवी व्यूअरशिप नेचुरली बढ़ती है।
महिला क्रिकेट के सभी मैच दिखाए
स्टार ने बताया कि विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले स्टार के टीवी चैनल पर भारतीय महिलाओं के सभी मैचों को लाइव दिखाया गया। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से ट्राई सीरीज के मैच भी दिखाए गए। इन मैचों को टीवी पर दिखाने से व्यूअरशिप पर पॉजिटिव इम्पैक्ट हुआ।