वॉशिंगटन: अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को बुजुर्गों से धोखाधड़ी करने के आरोप में 33 महीने जेल की सजा सुनाई गई है और 24 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। 29 साल के आशीष बजाज ने पिछले साल चार अगस्त को नेवार्क संघीय अदालत में जिला न्यायाधीश केविन मैकनेकल के समक्ष ऑनलाइन धोखाधड़ी करने की साजिश रचने की बात स्वीकार की थी। कोर्ट ने आरोपी पर 33 महीने की जेल की सजा दी गई है और 24 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है।
33 महीने की जेल और 24 लाख डॉलर का जुर्माना
कई देशों में स्थित बैंकों में भेजे पैसे
अदालती दस्तावेजों के अनुसार उन्होंने भारत, चीन, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित विभिन्न बैंकों में भी ऑनलाइन पैसे भेजे। बुजुर्गों ने अमेरिका में बजाज के बैंक खातों में भी ऑनलाइन पैसे भेजे। बजाज के कैलिफोर्निया स्थित घर पर भी नकद और चेक भेजे गए। अदालती दस्तावेजों के अनुसार इस साजिश के जरिए 2,50,000 डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी की गई।