News Website

बड़े पर्दे पर 28 अप्रैल को रिलीज हो रही Irrfan khan की आखिरी फिल्म, The Song Of Scorpions का ट्रेलर हुआ रिलीज

इरफान खान की फिल्म The Song Of Scorpions का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अब ये फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ हिन्दी में रिलीज हो रही है । अपने चहेते स्टार इरफान की इस फिल्म को एक्टर के फैन्स सिनेमाघरों में देख सकेंगे। इरफान की इस फिल्म की जानकारी उनके बेटे बाबिल ने सोशल मीडिया पर दी है।

बाबिल ने अपने पापा की इस फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है और बताया है कि फिल्म का ट्रेलर हिन्दी में रिलीज हो चुका है। इरफान की इस फिल्म के ट्रेलर पर फैन्स उन्हें याद करते नहीं थक रहे।

फिल्म रिलीज को लेकर फैन्स में खुशी की लहर

लोगों ने लिखा है- हम हमेशा आपको मिस करेंगे इरफान। एक ने लिखा है- क्या जबरदस्त एक्टर थे, आज वो किसी और दुनिया में हैं फिर भी इस दुनिया में चमक रहे हैं। एक अन्य ने कहा- मैं अपनी खुशी बयान नहीं कर सकता, फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का फैसला शानदार है।

इरफान की फिल्म थिएटर्स में 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है

बता दें कि इरफान की ये फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ करीब 6 साल पहले साल 2017 में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि ये फिल्म Swiss-French-Singaporean भाषा में बनी थी, लेकिन अब इसे हिन्दी में रिलीज किया जा रहा है। यही वजह है कि इसे इरफान की आखिरी फिल्म बता रहे हैं लोग। इस फिल्म में इरफान खान के अलावा गोलशिफतेह फराहानी, वहीदा रहमान और शशांक अरोरा भी अहम रोल में हैं। बाबिल खान ने इरफान की इस फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है- ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन’थियेटर्स में 28 अप्रैल को रिलीज होगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!