News Website

‘धूम 4’ में होंगे जॉन अब्राहम? एक बार फिर शाहरुख के साथ जमेगी जोड़ी, कौन हीरो-कौन विलन!

बॉलीवुड की सबसे फेमस फ्रेंचाइजी ‘धूम’ से कई बड़े एक्टर्स का नाम जुड़ा है। ‘धूम’ के पहले पार्ट में जॉन अब्राहम और उनकी बाइक सबके लिए जुनून बन गई। दूसरे पार्ट में ऋतिक रोशन और उनके नए अवतार ने दिल जीता, जबकि तीसरे में आमिर खान को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में दिखाया गया। आश्चर्य की बात नहीं है कि फ्रेंचाइजी में चौथे पार्ट के लिए कास्टिंग के बारे में कई अफवाहें चल रही हैं, कुछ का दावा है कि इसमें शाहरुख खान को लीड रोल में लिया जाएगा। हालांकि, इस पर कोई सही जानकारी नहीं है, ये भी कहा जा रहा है कि जॉन अब्राहम भी इसमें होंगे।

इस साल की शुरुआत में John Abraham ने शाहरुख खान की ‘पठान’ में जबरदस्त काम किया। विलन के रोल में उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। लोगों ने जॉन का ये अंदाज बहुत पसंद किया। ‘बॉलीवुड हंगामा’ के सूत्रों के अनुसार, इसलिए अब यशराज फिल्म्स उन्हें एक बार फिर निगेटिव रोल में लेना चाहता है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। किसी भी अफवाह की तुलना में इसमें अधिक सच्चाई हो सकती है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से YRF में रोजाना मीटिंग्स हो रही हैं और जॉन को कई मौकों पर इन मीटिंग्स में देखा गया है।’

उसी सीन के साथ लौट सकते हैं जॉन

दिलचस्प बात यह है कि जॉन अब्राहम के ‘धूम’ फ़्रैंचाइज़ी में वापसी करने के पीछे का कारण यह है कि, अगर आपको याद है, तो ‘धूम’ का पहला पार्ट काफी दिलचस्प था। फिल्म में जॉन का कैरेक्टर मर चुका था या वह भाग गया था, इसका पता नहीं चल पाया। इस चीज को देखते हुए उन्हें धूम फ्रेंचाइजी में वापसी करते हुए देखा जा सकता है।

‘धूम 4’ में जॉन

हालांकि, जॉन अब्राहम के ‘धूम 4’ के साथ ‘धूम’ फ्रैंचाइजी में लौटने की चर्चा जोर पकड़ रही है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!