मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को खबर सामने आई कि कॉमेडियन से एक्टर बने Kapil Sharma को नई फिल्म मिल गई है, जिसे रिया कपूर और एकता कपूर मिलकर बना रही हैं। कपिल को इस मूवी में एक अहम रोल प्ले करने के लिए ऑफर किया गया है। हालांकि, टीम की तरफ से अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ये भी कहा जा रहा है कि वो जल्द ही अपने हिस्से की शूटिंग के लिए विदेश रवाना होंगे।
शुरू हो चुकी है फिल्म की शूटिंग
The Crew के लिए पिछले महीने कृति सेनन और करीना कपूर की शूटिंग शुरू हो गई थी। इस हफ्ते की शुरुआत में Tabu ने उन्हें ज्वॉइन किया। इसमें दिलजीत दोसांझ का भी अहम रोल है। इस अपकमिंग कॉमेडी मूवी को राजेश कृष्णनन डायरेक्ट कर रहे हैं।

एकता कपूर ने फिल्म को लेकर कही ये बात
‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद रिया-एकता की दूसरी फिल्म
‘द क्रू’ साल 2018 की फीमेल बडी कॉमेडी ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद एकता और रिया के बीच दूसरा कोलैबोरेशन है। फिल्म की शूटिंग भारत के अलग-अलग हिस्सों में की जाएगी। ज्यादातर शूटिंग मुंबई में होगी।
कपिल ने दिया था हिंट
कपिल शर्मा पहले ही इस फिल्म को लेकर हिंट दे रहे थे। जब ‘दृश्यम 2 की कास्ट ‘द कपिल शर्मा शो’ में आई थी, तब कपिल ने बार-बार जिक्र किया था कि वो तब्बू के साथ काम करना चाहते हैं और ये उनकी बचपन की ख्वाहिश है। उन्होंने इशारों-इशारों में इस बात को कई बार दोहराया था।