News Website

मंत्री श्री सिलावट ने किया साक्षी को सम्मानित

जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मत्स्य संचालनालय में कुमारी साक्षी को साहसपूर्ण कार्य के लिए 21 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि साक्षी के साहसिक कार्य से अन्य को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैं स्वयं और मध्यप्रदेश शासन साक्षी जैसी बेटियों के साथ खड़ा है।

कुमारी साक्षी केवट निवासी ग्राम नीलकंठ, तहसील भैरोंदा, जिला सीहोर द्वारा नर्मदा नदी में डूब रहे एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा कर उसके जीवन की रक्षा की थी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!