News Website

मोदी ने येदियुरप्पा को झुककर किया प्रणाम..लोगों से मोबाइल फ्लैश लाइट ऑन करा कर बर्थडे विश कराया, शिवमोगा एयरपोर्ट के उद्धाटन में आए थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक में शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से बने इस एयरपोर्ट का ऊपरी हिस्सा कमल के फूल की तरह डिजाइन किया गया है। मोदी ने इसके अलावा शिवमोगा में 3,600 करोड़ और बेलगावी में 2,700 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में PM मोदी के साथ कर्नाटक के पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद थे। येदियुरप्पा का आज 80वां जन्मदिन है। मोदी ने मंच पर उनके सम्मान में दो बार हाथ जोड़े और झुककर उनका अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने सभा में पहुंचे लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन कर येदि को बर्थडे विश कराया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बेलगावी में रोड शो किया तो सड़क के दोनों तरफ मौजूद समर्थकों ने उन पर फूल बरसाए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!