News Website

चारू असोपा को लोग नहीं दे रहे थे किराए पर घर, अकेली बेटी की मां होना बन गई सबसे बड़ी मुसीबत

‘मेरे अंगने में’ फेम एक्ट्रेस चारू असोपा हर रोज किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो बेटी जियाना के साथ अकेली रहती हैं और एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लिए घर ढूंढने की मुसीबत के बारे में बात की। चारू के किराए के घर की तलाश भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन एक्ट्रेस ने बेटी के साथ मुंबई में एक घर खोजने की मुश्किलों को शेयर किया। चारू अब तक 1 बीएचके में रह रही थीं, अब 2 बीएचके में शिफ्ट हो रही हैं। हालिया बातचीत में उन्होंने शेयर किया, ‘मुंबई में एक घर खोजने से लेकर शिफ्ट होने तक, यह आसान नहीं है। मैं घरों की तलाश कर रही थी और मेरे साथ कुछ बहुत अजीब हुआ। हर दिन मैं बाहर जा रही थी और एक घर की तलाश कर रही थी। यह बहुत हेक्टिक था।’

Charu Asopa ने ईटाइम्स से कहा कि घर खोजने की राह आसान नहीं थी क्योंकि वह एक एक्ट्रेस हैं और अब एक सिंगल मदर भी हैं। आपको बता दें कि वह पिछले साल से पति राजीव सेन से अलग रह रही हैं और उनकी एक बेटी ज़ियाना है, जो 15 महीने की है। उन्होंने कहा, ‘दो चीजें हैं, पहली आप एक एक्ट्रेस हैं और दूसरी सिंगल मदर। वो भी एक दिक्कत है। अगर मुंबई में एक्टर्स को घर नहीं मिलेगा, तो और कहां से मिलेगा?’

सिंगर मदर होने के लिए घर नहीं मिल रहा था

इस तरह की स्थिति का सामना करने के बारे में पूछे जाने पर चारू ने खुलासा किया, ‘मैंने इसे एक सिंगल मदर के रूप में सामना किया है। मुझे एक फ्लैट पसंद आया, लेकिन वे बहुत अजीब लोग थे। उन्हें पता चला कि मैं एक सिंगल मदर हूं और अपनी बेटी के साथ अकेली रहूंगी। यह उन्हें सही नहीं लगा।’ चारु को घर बदलने की जरूरत इसलिए महसूस हुई क्योंकि उनकी बेटी जियाना तेजी से बड़ी हो रही है।

कपड़े पहनने पर भी भन्नाईं चारू

चारू ने आगे कहा, ‘ये बहुत छोटा सा घर है। मैं वन बीएचके में रहती हूं। पहले मुझे लगता था कि यह मेरे और जियाना के लिए परफेक्ट है। लेकिन अब मुझे लगता है कि जियाना ने चलना शुरू कर दिया है। वह बिना कुछ देखे दौड़ती है और उसे चोट लग सकती है। मैं एक बहुत बड़े घर में शिफ्ट नहीं हो रही हूं, लेकिन यह कम से कम 2 बीएचके है, जहां एक कमरा है जो उसके खेलने के लिए हो सकता है।’ इंटरव्यू में चारू ने सिंगल मदर होकर रिवीलिंग कपड़े पहनने के फैसले का सामना करने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि लोग भद्दे कमेंट्स लिखते हैं, जिससे उन्हें हैरानी होती है कि ये किस मानसिकता से आते हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!