पाकिस्तान डॉलर की कमी से जूझ रहा
बताया जा रहा है कि इस चीनी कंपनी को डॉलर में भुगतान किया जाना है लेकिन पाकिस्तान के पास डॉलर है ही नहीं। इसके अलावा इस बिजली परियोजना के निर्माण में जो पैसा खर्च हुआ था, वह भी पाकिस्तान नहीं दे सका है। चीनी कंपनी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने रुपये को डॉलर में बदलने की सीमा लगा रखी है जिससे उसका बकाया अब बढ़कर 6 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है। कंपनी ने पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों से इस मुद्दे को उठाया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।