‘बाहुबली’ जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देने के बाद फैंस प्रभास की अगली हिट का इंतजार कर रहे हैं। पिछली दोनों फिल्मों (साहो और राधे श्याम) कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और ‘आदिपुरुष’ के टीजर से भी फैंस खुश नहीं थे। ऐसे में प्रभास की अपकमिंग मूवीज से सबको बहुत उम्मीदें हैं। इनमें से एक मूवी (प्रोजेक्ट के), जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है, उसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म से जुडे़ लोगों ने बताया है कि ये फिल्म कैसी है, इसमें क्या खासियत है, क्या कहानी दिखाई जाएगी…। बता दें कि इसमें दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी भी हैं। इसे नाग अश्विन डायरेक्ट करेंगे और ये साल 2024 में रिलीज होगी।
इसके बाद प्रोड्यूसर ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को चौंका देगी, क्योंकि यह कुछ ऐसा है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है। अश्विनी दत्त ने कहा, ‘यह एक ग्राफिक्स-हैवी फिल्म होगी। हमें ग्राफिक्स पर काम शुरू किए पांच महीने हो चुके हैं और यह पूरे साल चलेगा। हमने अब तक लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है।’
साल 2024 में रिलीज होगीये फिल्म
इसके अलावा प्रभास के पास ‘आदिपुरुष’ है, जिसमें कृति सेनन हैं। जब इसका टीजर रिलीज हुआ था तो VFX की वजह से मेकर्स की काफी किरकिरी हुई थी। इसके बाद मेकर्स ने कुछ बदलाव करने का फैसला किया था। इसके अलावा प्रभास ‘सालार’ में भी नजर आएंगे।