News Website

विदेश में छाई देवरानी-जेठानी की जोड़ी, प्रियंका चोपड़ा-सोफी टर्नर की खूबसूरती के दीवाने हुए लोग

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। प्रियंका अपनी सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रचार में व्यस्त हैं। मुंबई में इसका प्रमोशन करने के बाद प्रियंका हाल ही में लंदन के लिए रवाना हुईं। प्रियंका पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी के साथ लंदन में हैं। सीरीज के प्रमोशन के बीच प्रियंका को शुक्रवार को जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में भाग लेते देखा गया। उनकी एक नई तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई है और फैंस इसे देखने के बाद सातवें आसमान पर हैं। इस फोटो में वह अपनी भाभी यानी कि जेठानी सोफी टर्नर के साथ पोज़ दे रही हैं।
तस्वीर को Priyanka Chopra और Nick Jonas के फैन क्लब ने शेयर किया है। तस्वीर में प्रियंका कलरफुल बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एक तरफ बालों से पेयर किया है। वहीं सोफी येलो को-ऑर्ड आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। तस्वीर के लिए एक साथ पोज देते हुए दोनों काफी स्टनिंग लग रही हैं। प्रियंका से ज्यादा उनकी जेठानी की चर्चा हो रही है।

प्रियंका और सोफी के दीवाने फैंस

तस्वीर के सोशल मीडिया पर शेयर होते ही उनके चाहने वाले उन पर फिदा हो गए। एक फैन ने लिखा- वे अच्छी दिख रही हैं। एक फैन ने लिखा, ‘वाइव्स डिपार्टमेंट में जोनस ब्रदर्स लकी हैं।’ एक कमेंट में यह भी लिखा है, ‘द क्वीन्स।’

मालती को पकड़े निक जोनस

हाल ही में प्रियंका ने निक के कॉन्सर्ट की झलकियां शेयर कीं। प्यारे और सबसे अच्छे माता-पिता मालती मैरी को भी वहां ले गए और यहां तक कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ ही थीं। एक तस्वीर में निक स्टेज पर साउंड चेक के दौरान बेबी मालती को पकड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘वाह! क्या रात थी।’

प्रियंका चोपड़ा की आनेवाली फिल्में

प्रियंका और रिचर्ड मैडेन की ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर लाइव होगी। इसके अलावा उनकी कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ ‘जी ले जरा’ आ रही है। हाल ही में, उन्होंने इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ नाम की अपनी अगली फिल्म की घोषणा की।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!