News Website

राजीव गांधी हत्याकांड की आरोपी नलिनी छोडऩा चाहती हैं देश

नलिनी मद्रास ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा

राजीव गांधी हत्याकांड की आरोपी नलिनी छोडऩा चाहती हैं देश
-हाईकोर्ट में लगाई गुहार, कहा- मेरे पति को…
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषियों में से एक एस नलिनी मद्रास ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से यह अनुरोध किया कि उसके पति को देश छोडऩे के लिए पासपोर्ट प्राप्त करने के मकसद से भारत में श्रीलंकाई उप उच्चायोग के समक्ष पेश होने की अनुमति दी जाए।
नलिनी ने याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी सात लोगों को रिहा कर दिया है, लेकिन उनके पति श्रीहरन उर्फ मुरुगन को तिरुचिरापल्ली के एक विशेष शिविर में रखा गया है क्योंकि वह श्रीलंका के नागरिक हैं। नलिनी और मुरुगन को 12 नवंबर, 2022 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जेल से रिहा कर दिया गया था।
लंदन में रहना चाहती है नलिनी
नलिनी अब लंदन में रहने वाली अपनी बेटी के साथ रहना चाहती हैं। नलिनी ने बताया कि उन्होंने और उनके पति ने सभी देशों की यात्रा के लिए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। उन्हें इस साल 30 जनवरी को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। उनका इंटरव्यू पूरा हो गया था, लेकिन श्रीलंकाई वाणिज्य दूतावास द्वारा बुलाए जाने पर मुरुगन साक्षात्कार में शामिल नहीं हो सका। चूंकि शिविर में खराब हालात के कारण एक महीने में दो लोगों की मौत हो चुकी है, इसलिए उन्होंने याचिका में कहा कि वह अपने पति के साथ कुछ भी होने से पहले अपनी बेटी के पास जाना चाहती हैं।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!