News Website

पांच महीनों के अंदर यूक्रेन युद्ध में रूस ने गंवा दिए 20 हजार से ज्‍यादा सैनिक! अमेरिका का दावा

वाशिंगटन: यूक्रेन में जारी रूसी हमलों के बीच अमेरिका ने कहा कि दिसंबर से अब तक रूस के 1,00,000 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 20,000 मारे गए हैं। यूक्रेन के पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में रूसी और यूक्रेनी बलों के बीच भीषण संघर्ष जारी है, जहां रूस बखमुत शहर को घेरने की कोशिश कर रहा है। व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि रूस के हताहतों संबंधी अनुमान उस नयी अमेरिकी खुफिया जानकारी पर आधारित है, जिसे हाल में सार्वजनिक किया गया है।

पिछले एक साल से कब्‍जे की कोशिशें
उन्होंने यह नहीं बताया कि खुफिया समुदाय ने यह अनुमान किस आधार पर लगाया गया है। अमेरिका का कहना है कि मरने वालों में आधे वैगनर कंपनी से हैं जो एक प्राइवेट कॉन्‍ट्रैक्‍ट कंपनी है। अगर यह जानकारी सही है तो रूसी घायल लड़ाकों की संख्या युद्ध से पहले पूर्वी शहर की करीब सत्‍तर हजार की आबादी से ज्‍यादा है। रूस पिछले एक साल से बखमुत को कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है। यह शहर काफी छोटा है जहां पर कुछ हजार नागरिक ही रहते हैं। रूस और यूक्रेन के लिए बखमुत रणनीतिक तौर पर काफी महत्‍वपूर्ण है और यहां की लड़ाई ने अब एक प्रतीकात्‍मक महत्‍व ले लिया है।

एक लाख रूसी सैनिक घायल!

यूक्रेन के अधिकारियों की मानें तो रूस, युद्ध का प्रयोग ज्‍यादा से ज्‍यादा रूसी सैनिकों को मारने और अपने भंडार को कम करने के लिए कर रहे हैं। हालांकि, यूक्रेन अब केवल शहर के एक छोटे से हिस्से को नियंत्रित करता है। किर्बी ने कहा, ‘बड़े पैमाने पर बखमुत के जरिए डोनबास में आक्रामक रूप से रूस का प्रयास असफल रहा है। रूस किसी भी वास्तविक रणनीतिक और महत्वपूर्ण क्षेत्र पर कब्‍जा करने में असमर्थ रहा है।’ उन्होंने कहा कि हमारा अनुमान है कि कार्रवाई में 20,000 लड़ाकों के साथ रूस के करीब एक लाख 100,000 से ज्‍यादा सैनिक घायल हुए हैं।

रूस की टिप्‍पणी का इंतजार
अमेरिकी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर की शुरुआत से ही बखमुत में रूस को नुकसान हुआ है। किर्बी ने कहा कि महीनों की लड़ाई और असाधारण नुकसान के बाद रूस के हमले की कोशिशें असफल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास अभी घायल यूक्रेनी सैनिकों की संख्‍या का कोई अनुमान नहीं है। उनकी मानें तो यूक्रेन पीड़‍ित है और रूस लगातार आक्रामक होता जा रहा है। अमेरिका की तरफ से आए इन आंकड़ों पर रूस की तरफ से कोई भी टिप्‍पणी अभी तक नहीं आई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!