News Website

पुलिस पूछताछ में समर सिंह का दावा, बताया- किन दो लड़कों के करीब थीं एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में एक नया मोड़ आया है। पुलिस ने 7 अप्रैल को सिंगर और बॉयफ्रेंड समर सिंह को गाजियाबाद से अरेस्ट किया था। अब पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। उसने बताया कि 25 मार्च की शाम को आकांक्षा दुबे ने उसे आखिरी कॉल किया था। शोर ज्यादा होने के कारण उसने पांच-छह सेकेंड के बाद फोन काट दिया था। वैसे भी दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे तो ज्यादा बात नहीं हो रही थी। सिर्फ काम के सिलसिले में बात होती थी।

समर सिंह (Samar Singh) उर्फ समरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि आकांक्षा और उसके करीब होने की खबर अफवाह है। कैमरे के सामने हो साथ अच्छे लगते थे। लेकिन रियल लाइफ में ऐसा कुछ भी नहीं था। समर सिंह ने दो लड़कों का भी जिक्र किया। कहा कि आकांक्षा दुबे बनारस और मुंबई के दो लड़कों से ज्यादा बात करती थी। उनके क्लोज थी। तीनों की रोजाना बात होती थी। समर ने दावा किया कि अगर पुलिस आकांक्षा का फोन खंगाले और कॉल डिटेल निकलवाए तो काफी कुछ पता लग जाएगा।

समर सिंह ने किया दावा

समर सिंह गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसाइटी में रह रहा था। वहीं से पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। पुलिस कस्टडी में समर सिंह ने पानी पीतर गुजारा किया क्योंकि जब खाने के लिए पूछा गया तो उसने मना कर दिया। बनारस पहुंचने तक समर सिंह लगातार यही बड़बड़ाता रहा कि उसे बलि का बकरा बनाया गया। उसने पुलिस को बताया कि रुपये लेनदेन का जो काम होता है वो संजय सिंह देखता है। साथ ही वो प्रमोशन का का भी देखता है। ऑफिस मुंबई और लखनऊ में है। इसलिए वह दोनों ही शहर नहीं गया क्योंकि उसे पता था कि पुलिस छापेमारी के दौरान वहीं जाएगी।

समर सिंह की रिमांड मांगेगी पुलिस

बता दें कि 26 मार्च की दोपहर आकांक्षा दुबे ने सारनाथ के एक होटल में सुसाइड कर लिया था। घरवालों ने समर सिंह पर जान से मारने की धमकी देने और उधारी न चुकाने का आरोप लगाया था। पुलिस को समर ने ये भी बताया कि उसने 27 मार्च को फोन बंद कर दिया था और इमरजेंसी में व्हाट्सएप कॉल पर ही बात करता था। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड मांगेगी। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज है। ऐसे में समर सिंह से और पूछताछ की जानी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!