News Website

उसे नचाने का शौक है..भोलेनाथ की भक्त बन अंजलि ने गिराई बिजली, तो वीडियो देख भड़के लोग

सोशल मीडिया सेंसेशन से रिएलिटी टीवी स्टार बन चुकीं अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अंजलि की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच अक्सर चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में अंजलि का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह भोलेनाथ के गाने पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं। महाशिवरात्रि स्पेशल इस वीडियो को एक तरफ जहां फैंस प्यार दे रहे हैं वहीं कई लोग भक्ति गाने पर अदाएं देख भड़क भी रहे हैं। इस वीडियो पर अबतक 1.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं वहीं 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया रील शेयर किया। इस रील में वह बादशाह के गाने सनक पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं। भोलेबाबा के लिए बने इस गाने पर अंजलि की लिप्सिंग तक तो ठीक है लेकिन अदाएं दिखाना जरा भारी पड़ गया।

फैंस का रिएक्शन

अंजलि के वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों का रिएक्शन देखने लायक है। आस्था के जुड़े गाने पर अदाएं दिखाती अंजलि के वीडियो पर लोग तंज कसते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भगवान के गाने पर ये क्या कर रही हो।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कुछ भी करती है ये।’

मंदिर पहुंची अंजलि

महाशिवरात्रि के दिन अंजलि ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंजलि भगवान शिव के मंदिर में जल चढ़ाती नजर आ रही हैं। सफेद सूट और लाल दुपट्टे में अंजलि काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘महाशिवरात्रि की बहुत शुभकामनाएं। सब खुश रहो हमेशा।’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!