News Website

चुप बैठो और क्रिकेट खेलो… तीसरे टेस्ट के बाद इयान चैपल ने रोहित सेना को लगाई फटकार

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया जिसमें मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पर 9 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस दौरे पर यह पहली जीत थी। हालांकि पहले दो मैच जीतने की वजह से भारत अभी भी सीरीज में 2-1 से आगे है। वहीं तीसरे टेस्ट में रोहित सेना का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। खासकर टीम की बल्लेबाजी ने सबको काफी निराश किया। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज इयान चैपल ने इंदौर टेस्ट के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना की है।

भारत अपने हिसाब से पिच बनवाता है- इयान चैपल

79 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी ने आगे अपने बयान में भारतीय टीम की आलोचना करते हुए कहा कि उनको चुप रह कर क्रिकेट खेलने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पूर्व कप्तान ने कहा, ‘अगर वह अगले टेस्ट के लिए ऐसा करते हैं, तो क्यूरेटर को कहना चाहिए कि वह अपने खेल पर ध्यान दें। भारतीयों को जरूरत है कि वह चुप बैठें और क्रिकेट पर वापस लौटें। क्या सच में वह भूल गए हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया में कैसे जीते थे? टीम में ऋषभ पंत नहीं हैं और अब टीम इंडिया को उनकी अहमियत समझ आएगी।’ ध्यान रहे कि भारतीय टीम के स्टाक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कुछ समय पहले भयानाक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे जिसके बाद से वह तकरीबन साल भर के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!