News Website

कुछ देर बाद सिसोदिया की कोर्ट में होगी पेशी, दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की

सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का देशभर में प्रदर्शन

सीबीआई आज यानी सोमवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। सिसोदिया की रविवार को दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तारी की थी। इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से करीब 8 घंटे की पूछताछ की थी।

हालांकि पूछताछ के दौरान सिसोदिया सीबीआई के सवालों को जवाब सही से नहीं दे पाए। डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके परिवार वालों से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी के नेता देशभर में आज विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी दफ्तर का घेराव करने का प्लान बनाया है।

प्रदर्शकारियों और पुलिस में धक्कामुक्की

दिल्ली में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई है।

दिल्ली समेत कई राज्यों में AAP का प्रदर्शन

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन तेज कर दिया है। वहीं, भाजपा मुख्यालय जाने की कोशिश कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बल पूर्वक पीछे किया है। बता दें कि मनीष सिसोदिया की 2 बजे बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है।

सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन शुरू

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ असम और भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं, दिल्ली में पार्टी कार्यालय के अंदर ही नेता प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!