News Website

मुंबई इंडियंस के डगआउट में बैठा है सिक्सर किंग, फिर भी रोहित शर्मा नहीं दे रहे मौका

नई दिल्ली: सीजन के अपने शुरुआती दो मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए। मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, नेहाल वढेरा, रिले मेरेडिथ जैसे कई नाम आजमाए। नतीजा सभी के सामने है, स्लो स्टार्टर के नाम से मशहूर मुंबई ने लगातार तीन मैच जीतकर धमाकेदार वापसी की। मगर इन सब के बीच फैंस अब भी एक ऐसे प्लेयर को इंतजार कर रहे हैं, जिसके बारे में पिछले सीजन खूब बात हुई। मैदान के बाहर छक्का मारने की ताकत रखने वाले इस प्लेयर का नाम डेवाल्ड ब्रेविस है। दुनिया जिन्हें बेबी एबी के नाम से जानती है।

अबतक नहीं मिला कोई मैच

साउथ अफ्रीका के अनकैप्ड प्लेयर डेवाल्ड ब्रेविस की उम्र सिर्फ 20 साल है। मेरेडिथ के विपरीत आईपीएल 2023 ऑक्शन से पहले रिलीज किए गए मुंबई के 13 प्लेयर्स में ब्रेविस शामिल नहीं थे। यह उनका मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में दूसरा सीजन है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि जिस ब्रेविस को मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी अपना भविष्या मान रही है, उसे प्लेइंग इलेवन में पांच मैच के बाद भी मौका क्यों नहीं दिया गया।
क्यों नहीं मिल रही जगह?

मुंबई इंडियंस अपनी प्लेइंग इलेवन में कैमरन ग्रीन, टिम डेविड जैसे बल्लेबाजों को खिला रही है तो तेज गेंदबाजी में जेसन बेहरनडोर्फ और रिले मेरेडिथ पर भरोसा जताया जा रहा है। SA20 में MI केपटाउन के लिए ब्रेविस सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। 10 पारियों में उनके बल्ले से 26.11 की औसत और 117.50 के स्ट्राइक रेट से 235 रन आए थे, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था।

सिर्फ 35 गेंद में ठोका शतक
जूनियर एबीडी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने साउथ अफ्रीका में ही खेली गई CSA टी-20 चैलेंज में सिर्फ 35 बॉल में सेंचुरी जड़ी थी। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 57 बॉल में 162 रनों की पारी खेली थी। ब्रेविस का नाम दुनिया ने सबसे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप से जाना। जहां धमाकेदार बैटिंग के बाद ही मुंबई इंडियंस खेमे ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!