News Website

आग में घी डालना बंद करो… यूक्रेन युद्ध की ताइवान से तुलना पर भड़का चीन, बोला- हम तो शांति के पक्षधर

बीजिंग: चीन के विदेश मंत्री क्विन गांग ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका तथा उसके सहयोगियों को रूस की यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की तुलना ताइवान पर चीन के दावे से करना बंद करना चाहिए। साथ ही कहा कि यूक्रेन युद्ध नियंत्रण से बाहर हो सकता है और इसे लेकर चीन बेहद चिंतित है। चीन ने अब तक यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा नहीं की है। अमेरिका ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर उसने रूस को सैन्य सहायता प्रदान की तो वह सख्त प्रतिबंध लगाएगा। चीन ताइवान पर अपना दावा जताता है।

चीनी विदेश मंत्री का दावा- हम शांतिवार्ता के पक्षधर

विदेश मंत्री क्विन ने कहा कि एक साल में यूक्रेन संकट चौतरफा तरीके से बढ़ा है और स्थिति ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है। चीनी पक्ष घटनाक्रम के नियंत्रण से बाहर होने की आशंका को लेकर बेहद चिंतित है। क्विन ने कहा कि उनका देश यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए शांतिवार्ता का पक्षधर है और बातचीत को आगे बढ़ाने के वास्ते अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने का इच्छुक है।

चीन बोला- आग में घी डालना बंद करें

चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि साथ ही, हम संबंधित देशों से आग्रह करते हैं कि वे आग में घी डालन तत्काल बंद करें, चीन को दोष देना बंद करें और यूक्रेन आज, कल ताइवान जैसे संदर्भों का उपयोग करके स्थिति को भड़काना बंद करें। चीन शुरू से ही ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा बताता रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पिछले साल हुए नेशनल कांग्रेस में भी ताइवान का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि हम ताइवान के शांतिपूर्ण अधिग्रहण के पक्षधर हैं, लेकिन बल प्रयोग से इनकार भी नहीं कर सकते।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!