सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतू निरामया की भावना से प्रेरित ग्राम चरगुआ में संपन्न हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर
नरसिंहपुर जिले के ग्राम चरगुआ(राजमार्ग) में श्री राधारानी क्लासिकल होम्योपैथिक क्लिनिक बरमान एवं निदान पैथोलॉजी करेली के सौजन्य से निशुल्क स्वस्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन दिन रविवार को किया गया जिस में बड़ी संख्या मे जरूरतमंद लोगों ने अपने स्वस्थ्य का परीक्षण कराया एवं स्वास्थ्य रहने के लिए परामर्श प्राप्त किया I शिविर में डॉ प्रतिभा गौतम द्वारा लोगों को स्वास्थ्य जीवनशैली एवं खानपान संबंधित जानकारी प्रदान की गई जिसे ग्रामीण लोगों द्वारा काफी सराहा गया और भविष्य में इस तरह के और शिविर के आयोजन की मंशा जतायी ! इस शिविर में निदान पैथोलॉजी करेली से स्वतंत्र बादल एवं रेश्मा बी उपस्थित रहे जिनके द्वारा शुगर,हीमोग्लोबिन, बी. पी आदि की जांच निःशुल्क की गई!!