News Website

देवास के विकास में कोई भी कमी नहीं रहेगी – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास के क्षेत्र में देवास अग्रणी है। यहाँ प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। यहाँ की भूमि नर्मदा, क्षिप्रा और कालीसिंध नदियों से सिंचित है। देश की अर्थ-व्यवस्था में देवास का अहम् योगदान है। नोट कारखाना यहाँ है। उन्होंने कहा कि देवास की रंगपंचमी देखते ही बनती है। यहाँ की दाल-बाटी का स्वाद अद्भुत है। देवास के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से देवास में 101 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत के फ्लाई-ओवर तथा 61 करोड़ 96 लाख रूपए लागत के साढ़े पाँच किलोमीटर लंबे 6 लेन मार्ग का वर्चुअली लोकार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और नागरिक भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यहाँ के फ्लाई-ओवर ने विकास की नई कथा लिखी है। इसका निर्माण समय-सीमा से दो माह पहले पूरा हो गया है। फ्लाई-ओवर देवास की नई पहचान बनाएगा। करोड़ों के विकास कार्य देवास को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश में विकास के बेहतर कार्य हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहाकि पहले प्रदेश में केवल 44 हजार किलोमीटर सड़कें थीं, अब 4 लाख किलोमीटर सड़कों का जाल बिछ गया है। देवास शहर के लिए रेल से पेयजल आता था। अब यहाँ पानी और सिंचाई की सुविधाओं की कमी नहीं है। सभी दस दिशाओं में विकास के कार्य चल रहे हैं। पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिये देवास के विकास की कार्य-योजना बना लें। आने वाले पाँच साल में देवास प्रगति के नये आयाम को छू लेगा। विकास के लिए विजन चाहिए। इसे पूरा करने के लिए हम साथ हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!