News Website

भिण्ड जिले के 3 नगरीय निकाय के पार्षदों का हुआ प्रशिक्षण

सुंदरलाल पटवा राष्ट्रीय नगर प्रबंधन संस्थान के सौजन्य से भिण्ड जिले की 3 नगरीय निकाय भिण्ड, लहार और गोहद के पार्षदों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 53 प्रतिभागी शामिल हुए।

प्रशिक्षण में विषय-विशेषज्ञों ने पार्षदों को निकायों की समितियाँ, वित्तीय अधिकार, शहरी विकास की योजनाएँ और महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। पार्षदों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!