यूक्रेन के 2500 स्कूल, 1.5 लाख घर तबाह:रूस ने 1 लाख वर्ग किलोमीटर जमीन छीनी, लेकिन 1500 मिलिट्री ऑफिसर भी गंवाए
हर काम का कुछ हासिल होता है। ऐसे में रूस-यूक्रेन जंग के एक साल पूरे होने पर वक्त है ये जानने का कि आखिर जंग से हासिल क्या हुआ है?
सालभर में इस जंग ने 27 हजार से ज्यादा की जानें ली हैं। वहीं 1.86 करोड़ से ज्यादा लोगों को बेघर करके उन्हें मुल्क छोड़ने को मजबूर किया है। यूनिसेफ के मुताबिक, युद्ध से यूक्रेन के 50 लाख से अधिक बच्चों की पढ़ाई रुक गई। साथ ही छोटे बच्चों के पढ़ने के लिए स्कूल ही नहीं बचे हैं। ये आंकड़े सभी संस्थाओं के अलग-अलग हैं।