News Website

निक्की तंबोली के लेटेस्ट लुक देख सन्न रह गए यूजर्स, कहा- ये क्या करा लिया लिप्स का हाल

बिग बॉस के बाद निक्की तंबोली को खूब फेम मिला। वह लगातार चर्चा में रहीं। उनकी क्यूटनेस रियालिटी शो में काफी पसंद की गई थी। आजकल वह कई इवेंट्स अटेंड करती दिख ही जाती है। हाल में ही वह निक्की तंबोली रेड ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान फैंस ने नोटिस किया कि उनका चेहरा बदला बदला सा लग रहा है। तुरंत कमेंटबाजी शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस ने लिप सर्जरी करवा ली है तो कुछ ने उनके होंठों को लेकर लिप पफिंग का दावा किया। खैर फिलहाल इंटरने पर निक्की तंबोली का ग्लैमरस अवतार चर्चा में है, आइए दिखाते हैं निक्की तंबोली का ये लेटेस्ट वीडियो।

Nikki Tamboli को देख पपाराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो ली। वह रेड ड्रेस में काफी फिट और अट्रैक्टिव दिख रही थीं। इस ड्रेस के साथ निक्की ने न्यूड मेकअप और खुले बाल रखे। अब ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया तो फैंस ने एक्ट्रेस का बदला लुक नोटिस किया। फैंस दावा करने लगे कि निक्की ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

फैंस का दावा- निक्की ने करवाई है सर्जरी!

पपाराजी ने निक्की तंबोली के वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में ऐसे ढेरों पोस्ट्स है, जिसमें सर्जरी की बात लिखी है। एक यूजर ने लिखा, यार ये क्या, ‘इन्होंने लिप सर्जरी करवा ली?’ वहीं एक सुष्मिता नाम की यूजर ने लिखा, ‘आखिर क्यों लोग सर्जरी का सहारा लेते हैं और अपना चेहरा बिगाड़ लेते हैं।’ वहीं एक फैन ने लिखा, ‘बिग बॉस में इतनी अच्छी लग रही थीं। अब तो पहचान में ही नहीं आ रही हैं। सर्जरी की दुकान लग रही हैं।’

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ गाने में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो निक्की तंबोली जल्द ही एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आने वाली हैं। उन्होंने एक्टर के साथ एक म्यूजिक वीडियो के लिए सहयोग किया है। दोनों के गाने का नाम है ‘कॉकटेल’। इस गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। इससे पहले निक्की ‘एक हसीना ने’,’ बेहरी दुनिया’,’ रोको रोको’ से लेकर दिल किसी से जैसे गानों में काम किया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!