नई दिल्ली: सेम सैक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में हफ्तेभर से सुनवाई चल रही है। पिछले मंगलवार को शुरू हुई सुनवाई में अब तक दलीलें दी जा चुकी हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इस मामले में कोर्ट नहीं संसद कानून बना सकता है। गुरुवार को भी इस मामले में शीर्ष अदालत में सुनवाई जारी रही। इस मामले में चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एस के कौल, जस्टिस एस आर भट, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस पी एस नरसिम्हा की पांच सदस्यीय संविधान पीठ सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने कहा कि क्या समलैंगिकों की शादी को वैध किए बिना उन्हें सामाजिक कल्याण के लाभ दिए जा सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि भले ही आप इसे शादी कहें न कहें, लेकिव कुछ न कुछ नाम तो देना जरूरी है। सेम सैक्स मैरिज को लेकर अब तक की कार्यवाही की बड़ी बातें यहां जानिए।
Related Posts
Get real time updates directly on you device, subscribe now.