‘ये रिश्ता क्या कहालाता है’ फेम हिना खान ने अपने हुस्न से चलाई छूरियां, फैन्स बोले- अक्षरा बहु बिगड़ गई
हिना खान की फैन्स ने की तारीफ
हिना खान का ये दिलकश अंदाज देखकर फैन्स भी आहें भर रहे हैं। एक यूजर ने हिना के वीडियो पर लिखा- जैसे-जैसे इनकी उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे ये और सुंदर होती जा रही हैं। एक ने कहा- सिर्फ टीवी स्टार के पास ही इस वक्त अच्छा फैशन सेंस है। एक ने लिखा- ओ मां, ये अक्षरा बहु बिगड़ गई ना। वहीं, कुछ ने फायर इमोजी और रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया।
हिना खान ने किया था उमराह
हिना खान अभी कुछ दिन पहले उमराह करने मक्का गई थीं। इस दौरान उन्होंने वहां से तमाम फोटोज और वीडियोज पोस्ट किए थे। वह अपनी मां के साथ रमजान के पाक महीने में इबादत करने पहुंची थीं। उन्होंने इस दौरान एक वीडियो भी पोस्ट किया था और उसमें अपनी खुशी जाहिर की थी। वह इस वक्त काफी खुश भी दिख रही थीं।